हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राजकीय विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों की जांच में समिति की लापरवाही सामने आ रही है। समिति द्वारा जांच रिपोर्ट नहीं दी है। इस कारण दूसरी किस्त अटक गई है। डीएम ने भी नाराजगी व्यक्त की है और जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक से समिति को पत्र लिखकर जांच रिपोर्ट शीघ्र देने का अनुरोध किया है। छात्र-छात्राओं को सुविधा देने को राजकीय विद्यालयों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सांस्कृतिक गतविधियों को बढ़ावा देने को सुविधा विकसित की जा रही हैं। विद्यालयों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। विद्यालयों में बहुउद्देश्यीय हॉल, शौचालय, पेयजल सुविधा आदि कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों की गुणवत्ता का पता लगाने को डीएम तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। इसमें प्रत्येक ब्लॉक में बीडीओ, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता, आरईडी के सहायक अभियंता को रखा था। समिति द्वारा अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं दी गई है। पिछले हफ्ते डीएम ने भी समिति द्वारा रिपोर्ट ने देने पर नाराजगी व्यक्त की थी और जल्द जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने अब जांच कमेटी को पत्र लिखे हैं और जल्द रिपोर्ट देने का अनुरोध किया है, ताकि कार्य लगातार चलता रहे। जांच रिपोर्ट न आने पर दूसरी किस्त रुक सकती है और कार्य पूरा होने में देरी संभव है। 22 राजकीय विद्यालयों में बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण हो रहा है। यह कार्य करीब 47 लाख रुपये से हो रहा है। सात विद्यालयों में 22 लाख की लागत से शौचालय ब्लाक का निर्माण हो रहा है। 15 विद्यालयों में चार लाख की लागत से पेयजल की सुविधा विकसित की जा रही है। इन कार्यों के लिए 50 प्रतिशत धनराशि भी जारी हो चुकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालयों में चल रहे कार्य की जांच समिति को करनी है। जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को पत्र लिखा गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
