• Mon. Apr 27th, 2026

अलवर पुल के पास मिला था लव का अधजला शव

ByVijay Singhal

Jan 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र स्थित अलवर पुल के पास अधजली अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त छाता निवासी लव भार्गव के रूप में हुई है। परिजनों ने कपड़ों और सामान के आधार पर की है। पुलिस ने सोमवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। दोपहर में गमगीन माहौल में छात्र के शव का अंतिम संस्कार हुआ।

थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि रविवार को अलवर पुल रेलवे ट्रैक के पास एक अधजले युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। रात छाता के नगला थोक निवासी पीयूष भार्गव ने कपड़ों के आधार पर युवक की शिनाख्त अपने छोटे भाई लव भार्गव (26) के रूप में की। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को लव मथुरा के आरसीए कॉलेज में बीएड का पेपर देने गया था। अपने साथी के मोबाइल से पिता हरीश चंद भार्गव को फोन करके अच्छा पेपर होने की जानकारी दी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। जब वह घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। शनिवार को पीयूष अपने पिता के साथ गोविंद नगर थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने सोमवार को वीडियोग्राफी और डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता हरीश भार्गव ने बताया कि पुलिस ने कॉलेज के पास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो वह कॉलेज से निकलता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद वह डीग गेट तक देखा गया, लेकिन इसके बाद कहां गायब हो गया। इसकी जानकारी नहीं लग पा रही है। लव घर में सबसे छोटा था। लव एकदम शांत स्वभाव का था और प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनता था। घर की माली हालत सुधारने के लिए बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। पिता तहसील में निजी स्तर पर काम करते हैं। डॉ. अरविंद कुमार, एसपी सिटी ने बताया, छात्र की हत्या के खुलासे के लिए 6 टीमों का गठन किया है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा। गोविंद नगर पुलिस 18 जनवरी से ही मामले की जांच में जुटी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.