हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यहां जिलाधिकारी रहे शैलेंद्र कुमार सिंह सोमवार को आगरा में मंडलायुक्त की कमान संभाली। शासन ने उन्हें पदोन्नति कर नई जिम्मेदारी दी है। जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण और सरकारी योजनाओं का हर पात्र व्यक्ति को लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही विकास कार्यों को भी गति दी जाएगी।ननवागत मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि शासन की मंशानुरूप सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कराया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा और औद्योगिक विकास के साथ-साथ विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने बताया है कि प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनहित के विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा कराएंगे। यदि कहीं अन्तर्विभागीय समन्वय की कमी महसूस होगी तो उसे दूर कराया जाएगा। इसके अलावा किसानों से जुड़े मामलों का हरसंभव हल खोजा जाएगा। साथ ही यातायात व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, जलभराव, यातायात के नियमों का पालन कराने, साफ-सफाई समेत अन्य मामलों पर भी काम किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
