• Fri. Feb 20th, 2026

बांकेबिहारी मंदिर के दर पर आगरा की महिला श्रद्धालु हुई बेहोश

ByVijay Singhal

Jan 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में  बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन किए। इस बीच मंदिर के गेट संख्या दो पर एक श्रद्धालु महिला बेहोश हो गई। मंदिर में मौजूद चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार दिया, तब महिला को होश आया। रविवार सुबह मंदिर के पट खुलने से पहले द्वार से लेकर संकरी गलियों में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। निर्धारित समय पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही मंदिर के पट खुले श्रद्धालुओं का रेला मंदिर में प्रवेश कर गया। इस बीच मंदिर के प्रवेश द्वार दो के समीप आगरा निवासी सुरभि (23) पत्नी गजेंद्र को अचानक घबराहट एवं बेचैनी होने लगी। वह बेहोश हो गईं। महिला श्रद्धालु को परिजन सुरक्षा गार्ड की सहायता से मंदिर के गेट चार के समीप चिकित्सकों की टीम के पास ले गए। जहां डॉक्टरों ने महिला का ब्लड प्रेशर जांचा। डॉक्टर का कहना है कि बीपी कम होने के कारण महिला बेहोश हो गईं। चिकित्सा अधिकारी डाॅ. धारा ने बताया कि खाली पेट, कमजोर एवं किसी बीमारी से परेशान श्रद्धालुओं को घबराहट, बेचैनी एवं चक्कर आ जाते हैं। कभी-कभी बेहोश भी हो जाते हैं। इन परेशानी से बचने के लिए श्रद्धालु भोजन करके, बीमार होने पर दवाएं साथ लेकर मंदिर आएं। कमजोर, दिव्यांग, बुजुर्ग, छोटे बच्चे भीड़ होने पर मंदिर आने से बचें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.