• Fri. Feb 20th, 2026

गेहूं खरीद की तैयारी शुरू, जिले में बनाए 68 केंद्र

ByVijay Singhal

Jan 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में अभी धान की खरीद चल रही है। इस बीच शासन के निर्देश पर गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए जिलाधिकारी ने 68 क्रय केंद्रों को अनुमोदित कर दिया है। खरीद एजेंसियों के जिला प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि गेहूं खरीद शुरू होने से पहले ही क्रय केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर लें। डिप्टी आरएमओ संतोष यादव ने बताया कि आगामी 1 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू होगी। शासन ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। जिले में 68 क्रय केंद्रों को डीएम ने अनुमोदित कर दिया है। इसमें खाद्य तथा रसद विभाग के 8, पीसीएफ के 44 व पीसीयू के 12 और भाखानि के 4 केंद्र खरीद के लिए बनाया है। उन्होंने क्रय केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं पहले से ही पूरी कर लें इसके लिए निर्देश दिए हैं। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसान अपना पंजीकरण अभी से करा लें। किसान खुद भी पंजीकरण करा सकते हैं इसके लिए जनसुविधा केंद्र से पंजीकरण करा सकते हैं। अब तक 100 किसानों ने गेहूं बिक्री करने के लिए पंजीकरण किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.