हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के सेक्टर 3-12, कैलाश नगर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ का प्रदेश प्रभारी कार्यालय स्थापित किया गया है। उत्तर प्रदेश प्रभारी ब्रह्मदेव द्विवेदी के निवास पर यह कार्यालय स्थापित किया गया है। इस अवसर पर ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक पंडित चंद्र लाल शर्मा ने कहा कि श्रीद्विवेदी प्रदेश प्रभारी के रूप में अपना कार्यभार समुचित रूप से अवश्य निभा पायेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि पूर्व में भी मथुरा में प्रदेश कार्यालय स्थापित हो चुका है। वृंदावन में प्रदेश प्रभार कार्यालय स्थापित होना राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के लिए निश्चित रूप से नया आयाम स्थापित करेगा। प्रदेश अध्यक्ष संजय पंडित पाराशर ने कहा के आदरणीय ब्रह्मदेव द्विवेदी प्रदेश प्रभारी के रूप में नियुक्ति होने से समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। जिला अध्यक्ष पंडित सुनील कौशिक ने कहा कि अतिशीघ्र जिला कार्यकारिणी की घोषणा होगी इसमें गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, कोसी, मांट, राया, बलदेव, रावल सहित संपूर्ण जिले के पदाधिकारी नियुक्त होंगे साथ ही सदस्यों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
प्रदेश प्रभारी के रूप में पंडित ब्रह्मदेव द्विवेदी ने कहा कि पूरे प्रदेश में अपने प्रदेश अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना निष्ठा पूर्वक कार्य करूंगा।
एस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंशी तिवारी, कोषाध्यक्ष जेपी सारस्वत, अवसर पर महानगर अध्यक्ष पंडित रसिक शास्त्री, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंडित गोविंद शर्मा, ब्रह्मचारी विमल चैतन्य महाराज, मीडिया प्रभारी नीरज गौड महानगर महामंत्री पंडित विनीत द्विवेदी, बृजेश शर्मा, तपेश पाठक आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
