• Thu. Feb 19th, 2026

डिस्पोजल गिलास के ऑर्डर दिलाने के नाम पर कारोबारी से 7 लाख की ठगी

ByVijay Singhal

Jan 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी कारोबारी से डिस्पोजल गिलास बनाने के लिए 7 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में दिल्ली की एक कंपनी के मालिक समेत 11 लोगों के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। गोयल ऑटो इंटर प्राइजेज जंक्शन रोड डैंपियर नगर निवासी अर्चित गोयल की गोयल ग्लोवास के नाम से पेपर कप की दुकान है। उनसे विजन ट्रेंड इंडिया एनवोकेशन प्रा.लि. सेक्टर सात द्वारिका दिल्ली के डायरेक्टर व कर्मचारियों ने फोन के माध्यम से संपर्क किया और अपनी कंपनी का सदस्य बनाने के नाम पर 50 हजार रुपये आन लाइन ट्रांसफर करा लिए। कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि कंपनी का सदस्य बन जाने के बाद बड़ी कंपनियों के ऑर्डर मिलने लगेंगे। इसी बीच साढ़े छह लाख रुपये और ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद कंपनी न रकम वापस की नही ऑर्डर दिलवाए। पीड़ित अर्चित ने कोर्ट ने न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया है कि कोर्ट के आदेश पर डायरेक्टर अमरनाथ सिंह, आरती कुमारी, काजल वर्मा, रनवीर सिंह, प्रिया, विवेक पांडेय, रूपाली, राजेश, मानसी, आरती यादाव, प्रीति विसाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.