• Thu. Feb 19th, 2026

बिजली के शार्ट सर्किट से घर मे लगी आग, नकदी सहित घर मे रखा तीन लाख का सामान जला

ByVijay Singhal

Jan 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चौमुहां में  विकास खंड के गांव सेही के मजरा नगला मौजी में बिजली का शार्ट सर्किट होने एक घर मे आग लग गई। आग लगने से नकदी सहित घर मे रखा सामान जलकर राख हो गया। ग्रह स्वामी ने प्रशासन से मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है। शनिवार की सुबह चौमुहां ब्लॉक के गांव सेही के मजरा नगला मौजी में बहादुर सिंह के घर मे अचानक आग लग गई। घर मे आग लगते ही परिवारीजनों में चीखपुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। काफी देर बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
ग्रह स्वामी बहादुर सिंह ने बताया कि घर के बहार उनकी पत्नी चूल्हे पर खाना बना रही थी। बच्चे भी बाहर थे। तभी घर मे लगे बिजली के तार अचानक टूटकर बैड पर गिर गए। तारों से उठी चिंगारी से बैड में आग लग गई। देखते-देखते आग पूरे घर मे फैल गई। बताया कि घर मे रखे पच्चीस हजार रुपये के अलावा,एलईडी टीबी,पंखा, बैड,ड्रेसिंग टेबिल, अलमारी, कपड़े, बर्तन, सहित घर का पूरा समान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना इलाका पुलिस को दी है। सेही प्रधान प्रतिनिधि चौधरी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि बहादुर सिंह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। घर मे आग लगने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.