• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा की बाजना चौकी में पीड़िता को पीटने का प्रयास, पुलिस से अभद्रता

ByVijay Singhal

Jan 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बाजना में युवक ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे पीट दिया। बचाने आई बेटी को भी नहीं बख्शा। पीड़िता जब चौकी में शिकायत लेकर पहुंची तो आरोपी साथियों के साथ वहां भी पहुुुंच गया और। चौकी में महिला को पीटने का प्रयास किया। बचाने पर पुलिस कर्मियों से अभद्रता कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि बुधवार शाम लगभग 7 बजे वे घर पर खाना बना रहीं थीं। तभी पारसौली निवासी युवक घर में घुस आया और गाली देने लगा। अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे पीट दिया। बचाने आई बेटी को भी पीटते हुए छेड़छाड़ कर दी। शोर सुनकर लोग एकत्रित हो गए। उन्हें देख नामजद मौके से भाग गया। पीड़िता शिकायत लेकर पुलिस चौकी बाजना पहुंची। यहां आरोपी युवक भी साथियों के साथ हाथों में डंडे लेकर चौकी में घुस आए। यहां भी पीड़िता को पीटने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे बचाया। पुलिस ने लोगों को चौकी से बाहर कर मामला शांत कराया। आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। पीड़िता ने इलाका पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नामजद युवक इंद्र उर्फ इंद्रजीत ने पुलिस के साथ भी अभद्रता करने का प्रयास किया। उसे हिरासत में लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.