हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना के एक होटल में वेटर का काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। परिजन को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना महावन क्षेत्र के पचावर निवासी प्रवीन (40) पुत्र जितेंद्र कस्बे के होटल में एक वर्ष से वेटर का काम कर रहा था। रात में सभी कर्मचारी होटल बंद होने के बाद कमरे में सो गए। सुबह होटल के अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को प्रवीन की मौत के संंबंध में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो होटल के हाल में जमीन पर गद्दे पर उसका शव मिला। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखीं। इसमें पता चला कि प्रवीन रात 3.49 बजे स्वयं चलकर बाथरूम करने गया। इसके बाद 5.10 बजे सहकर्मी मथुरा के होली गेट स्थित कोयला गली निवासी पंकज बाथरूम गया तो प्रवीन को वहां पड़े देखा। उसने साथियों को सूचना दी। इस पर वे उसे उठाकर बाथरूम से बाहर लाए। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद ने बताया कि प्रवीन टीबी का मरीज था और दवाई खा रहा। शराब भी पीता था। मृतक के चाचा कैप्टन सत्यपाल सिंह ने बताया कि भतीजा शराब पीने का आदी था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
