• Tue. Feb 17th, 2026

बसपा सुप्रीमो को पांचवी बार सीएम बनाने का लिया संकल्प

ByVijay Singhal

Jan 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 69वें जन्मदिन को बसपाइयों ने जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। लक्ष्मी नगर स्थित ईंट मंडी में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मायावती के मुख्यमंत्री कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया गया। साथ ही बसपा सुप्रीमो को पांचवी बार सूबे का मुखिया बनाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और आगरा मंडल प्रभारी अजय सील गौतम ने सभी को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन की बधाई दी। कहा कि बसपा सरकार में जन कल्याणकारी योजनाओं से सर्व समाज को लाभ पहुंचाया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को 2027 में मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। विशिष्ट अतिथि आगरा मंडल प्रभारी दारा सिंह आजाद मंडल ने कहा कि बसपा की सरकार में कानून का राज था। मंडल प्रभारी संजय गुर्जर, राजाराम निगम, जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश कर्दम ने भी विचार रखे। इससे पूर्व मुख्य और विशिष्ट अतिथि का 21 किलो की फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। जिला प्रभारी ओमप्रकाश बघेल, डॉ. अमर सिंह, महेश फालेन, नवल किशोर शर्मा, चौधरी हरी सिंह, डॉ. राज, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमेंद्र कुमार, अशोक कुमार सुमन, प्रेमचंद कर्दम, मुख्तियार सिंह गौतम, रामबाबू गौतम आदि अन्य लोग मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.