हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मकर संक्रांति का पर्व जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह लोगों ने खिचड़ी, गजक और मूंगफली का वितरण किया। मंदिरों में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-रिफाइनरी नगर द्वारा टाउनशिप क्षेत्र की कदम्ब विहार बस्ती, दयानंद शाखा पर उत्सव मनाया गया। शाखा प्रतिनिधि किशोर इसरानी ने बताया कि स्वयंसेवकों द्वारा घरों से बनाकर लायी खिचड़ी, सहभोज में सामाजिक समरसता दिख रही थी। बलराम भाग के सह संघचालक चंद्रपाल सिंह एवं नगर संघचालक ब्रजमोहन ने बताया कि मकर संक्रांति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 उत्सव में शामिल है। शाखा कार्यवाह भगत सिंह गुर्जर ने कहा कि उत्सव सबको जोड़ता है। प्रांत के सह संपर्क प्रमुख कैलाश, श्यामसुंदर पांडेय, परशुराम शर्मा, अंशुल खंडेलवाल, संजीव माहेश्वरी, दिनेश जैन, सुरेश मंगवानी, शिवदत्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
