• Mon. Feb 16th, 2026

मंडी चौराहे पर जाम में फंसे कप्तान 3 सस्पेंड

ByVijay Singhal

Jan 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर में जाम की समस्या यातायात पुलिस कर्मियों के लिए चुनौती बनी हुई है। सोमवार दोपहर मंडी चौराहे पर एसएसपी शैलेश पांडेय ही जाम में फंस गए। इससे उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात टीएसआई समेत तीन यातायात कर्मियों को जमकर लताड़ लगाई। इसके बाद तीनों को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय सोमवार दोपहर दो बजे के करीब मंडी चौराहे की तरफ से निकल रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी जाम में फंस गई। इसे देख स्कार्ट पर चल रहे पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस कर्मी गाड़ी से उतरकर जाम खुलवाने के लिए जूझते रहे। मंडी चौराहे पर टीएसआइ मुकेश, हेड कांस्टेबल बृजेश और कांस्टेबल अमरदीप की ड्यूटी थी, लेकिन एसएसपी को मौके पर नहीं दिखाई दिए। इधर, एसएसपी की गाड़ी जाम में फंसने की सूचना कंट्रोल तक पहुंचने से यातायात पुलिस में खलबली मच गई। मंडी चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात कर्मी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में एसएसपी की गाड़ी को जाम से निकाला। एसएसपी ने टीएसआइ मुकेश, हेड कांस्टेबल बृजेश और कांस्टेबल अमरदीप को जमकर फटकारा और तीनों को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। एसपी यातायात मनोज कुमार यादव ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने पर तीनों कर्मियों को सस्पेंड किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.