हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के गोवर्धन चौराहे पर मंगलवार सुबह एमएलसी योगेश नौहवार की स्कूटी सवार भतीजी और बड़े भाई के साले की बेटी को ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं साले की बेटी की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी वेदपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि रालोद से एमएलसी योगेश नौहवार के बड़े भाई व अंतरराष्ट्रीय कोच प्रताप सिंह पहलवान की बेटी ज्योति अपनी ममेरी बहन मनीषा के साथ स्कूटी से हाईवे थाना क्षेत्र स्थित राधा वैली निवास पर जा रही थीं। अभी वह गोवर्धन चौराहा पहुंचीं थीं कि ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में हाथरस के थाना मुरसान स्थित गांव भांकरी निवासी मनीषा (14) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भतीजी ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने परिजन को सूचना दी और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रताप सिंह ने बताया कि पत्नी की दो माह से तबीयत खराब है। वह तभी से फरीदाबाद स्थित अस्पताल में भर्ती है। साले परमवीर उर्फ लाल सिंह की बेटी मनीषा करीब दो माह से यहीं पर रह रही थी। मंगलवार को दोनों किसी काम से बाजार जा रही थी। इसी दौरान दुर्घटना हो गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
