हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जंक्शन पर यात्रियों को कितना शुद्ध खाना मिलता है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 9 माह में इससे जुड़ीं 148 शिकायतें दर्ज हुईं हैं। इन शिकायतों में भोजन पानी नहीं मिलने, खाने की गुणवत्ता, भोजन की मात्रा, अधिक मूल्य लेने, सेवा गुणवत्ता स्वच्छता आदि की शिकायतें शामिल हैं। लगातार खाने पीने की चीजों शिकायतें मिलने के बाद भी रेलवे की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। नतीजतन ऐसे मामलों में सुधार नहीं हो पा रहा है।पीआरओ ने बताया कि प्रत्येक मामले में वरिष्ठ निरीक्षक स्तर से जांच करवाकर अनुबंध के नियमानुसार जुर्माना लगाया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
