हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के अनाज मंडी स्थित प्राचीन बड़े दाऊजी मंदिर में खिचड़ी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर के सेवायत आचार्य दीपक गोस्वामी ने बताया कि विशेष रूप से पौष मास में महोत्सव मनाया जाता है। पौष पूर्णिमा पर आज बड़े दाऊजी को गरम मसाला एवं मेवा से निर्मित खिचड़ी का भोग लगाया गया। दाल चावल से निर्मित खिचड़ी में तरह-तरह की मेवा के साथ-साथ गरम मसाले जिसमें लौंग, इलायची, जावित्री, काली मिर्च, तेज पत्ता आदि का प्रयोग किया गया। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ठाकुरजी को शीत ऋतु में गर्मी प्रदान करना है। इसी के साथ गरमा गरम मेवायुक्त खीर का भी भोग लगाया गया। साथ में विभिन्न प्रकार के पकोड़े, खट्टी मीठी चटनी, पापड़, अचार इत्यादि भी ठाकुरजी को परोसे गए। ठाकुरजी का भव्य श्रृंगार कर उनकी आरती उतारी गई। पूरा मंदिर बलदाऊ की जयकार से गुंजायमान हो उठा। तत्पश्चात उपस्थित सभी भक्तों ने श्रद्धा भाव के साथ ठाकुरजी का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विष्णु गोपाल गोस्वामी, धीरज गोस्वामी, अनंत गोस्वामी, श्रीवत्स गोस्वामी, अमिनिमाई दास, जगन्नाथ पोद्दार, श्याम कुमार शर्मा, गिरधर शर्मा, बलराम गोस्वामी, दीपक कृष्ण, प्रेम शर्मा, माधव कृष्ण भारद्वाज, राजू बृजवासी, मोनी पंडित आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
