हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गर्भवती की डिलीवरी न करने एवं उसे महिला हॉस्पिटल से निकालने की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है।
आईजीआरएस पोर्टल पर पीड़ित ने प्रार्थना पत्र भेज दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत में नरहौली क्षेत्र निवासी दूधनाथ यादव ने अवगत कराया कि गत नौ जनवरी को वह अपनी पुत्र वधु पूजा को डिलीवरी कराने के लिए जिला महिला अस्पताल लेकर आया। उसे बड़ी मुश्कित से भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने गर्भवती को उपचार देने के बजाय डिलीवरी के दौरान जच्चा (महिला) को होने वाली परेशानियों को लेकर तरह-तरह से डराना शुरू कर दिया और इलाज करने की बजाय हीटर के पास बैठकर हाथ तापते रहे। बार-बार अपनी पुत्रवधु को देखने व जांच करने का अनुरोध करने पर भी नहीं देखा। बिना जांच किए ही कहा कि बच्चा स्वस्थ चाहते हो तो इसकी डिलीवरी ऑपरेशन द्वारा होगी। आप इसे किसी प्राईवेट हॉस्पिटल ले जाओ। जबरन रात 11 बजे प्रार्थी की पुत्रवधु को नाजुक हालात में हॉस्पिटल से निकाल दिया। प्राइवेट हॉस्पिटल में रात्रि करीब 12 बजे पुत्रवधु की सामान्य डिलीवरी से पुत्री हुई। शिकायत में जांच कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत की कॉपी स्वास्थ्य मंत्री एवं डीएम को भी भेजी गई है। हिन्दुस्तान ने इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी इसका संज्ञान लिया गया है। इस मामले में जल्द जांच कमेटी गठित हो सकती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
