• Sun. Feb 15th, 2026

डीएम कार्यालय पर शव रखकर किया हंगामा

ByVijay Singhal

Jan 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के सुरीर थाना क्षेत्र के गांव सामोली में रविवार को संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस पर कार्रवाई करने का आरोप लगाते गुस्साए परिजन व ग्रामीण सोमवार को दो ट्रैक्टर-ट्राॅली में शव को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां हंगामा किया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद अफसरों ने समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों का कहना था कि सुरीर पुलिस युवक के हत्यारोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। सामोली निवासी किशन कुमार ने बताया कि उसके भतीजे पुरुषोत्तम की टैंटीगांव निवासी मनीष, गौरव व कोकी ने सरिया का प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद एक ई-रिक्शा में भतीजे के शव को गांव में भिजवा दिया। वह शव को लेकर थाने गए, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। आराेप है कि देर रात पुलिस ने लाठी चार्ज कर परिजन और ग्रामीणों को खदेड़ दिया। रविवार की रात को ही पुलिस ने पोस्टमार्टम कर युवक का शव परिजन को सौंप दिया। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर जिलाधिकारी कार्यालय आ गए। यहां शव को रखकर एक घंटे तक हंगामा किया। परिजन सुरीर पुलिस पर हत्यारोपियों को बचाने का आराेप लगाकर शव का पुनः पोस्टमार्टम करने की मांग करने लगे। जिलाधिकारी कार्यालय पर हंगामे की सूचना पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया। एसपी देहात त्रिगुण बिषेन ने परिजन और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया। कहा िक मृतक के चाचा की तहरीर पर आरोपी पिता पुत्रों को नामजद कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है, यदि युवक की हत्या हुई तो दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.