• Sun. Feb 15th, 2026

राधारानी की सेवा-पूजा अधिकार मामले में नहीं हो सका फैसला, कोर्ट में 23 जनवरी को होगी सुनवाई

ByVijay Singhal

Jan 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना के राधा रानी मंदिर की सेवा पूजा को लेकर यथास्थिति के आदेश पर सोमवार को जिला जज की कोर्ट में शोकावकाश के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। मामले में अब 23 जनवरी को सुनवाई होगी। विश्व विख्यात राधारानी मंदिर (लाडली जी मंदिर) में सेवा-पूजा के अधिकार को लेकर योगेश आदि बनाम दाऊजी आदि के मामले में अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायालय 02 सत्यप्रकाश तिवारी की अदालत ने योगेश के पक्ष में निर्णय सुनाया था। इस आदेश पर योगेश पक्ष सेवा लेने पहुंचा तो सेवायतों ने विरोध किया और जिला जज की कोर्ट में पहुंचे। मामले में 13 जनवरी को सुनवाई की तिथि तय की। सोमवार को अधिवक्ता की मृत्यु के कारण बार एसोसिएशन ने शोक अवकाश घोषित कर दिया। ऐसे में मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। इस कारण न्यायालय ने स्टे को बरकरार रखते हुए सुनवाई के लिए 23 जनवरी की तारीख मुकर्रर की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.