• Sat. Feb 14th, 2026

पीएमवी इंटर कालेज में श्रीमद्भगवद्गीता पर कार्यक्रम, स्कूली बच्चों का श्लोकों का गायन

ByVijay Singhal

Jan 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में केशीघाट वृंदावन स्थित “त्याग मूर्ति राजा महेंद्र प्रताप द्वारा संस्थापित प्रेम महाविद्यालय इंटर कॉलेज वृंदावन” में मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृंदावन तथा गौरांग इंस्टीट्यूट फॉर वैदिक एजुकेशन संस्थान” के संयुक्त तत्वावधान में ‘छात्र-छात्राओं के लिए श्रीमद्भगवद्गीता पर आधारित प्रेरक अभियान’ कार्यक्रम के अंतर्गत “गीता का ज्ञान सफलता की पहचान” के उद्घोष के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं के प्रेरणा हेतु गिव संस्थान से आए “कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री अवतारी कृष्ण दास जी” के द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता के अनुपम व अनूठे रहस्यों की चर्चा अत्यंत सरल व संप्रेषणात्मक शैली में की गई जिससे कि छात्र-छात्रायें  सुविकसित व्यक्तित्व एवं सफलता के सुख-शान्ति मूलक रहस्य को समझ कर एक सुसंस्कृत व सुव्यवस्थित जीवन पथ पर अग्रसर हो सकें। विद्यालय के 18 छात्र-छात्राओं ने गीता के अठारह अध्याय से प्रत्येक अध्याय से एक-एक श्लोक का कंठस्थ वाचन किया। इसी तरह कक्षा 10 की मेधावी छात्रा गीता वर्मा ने गीता के संपूर्ण द्वादश अध्याय का कंठस्थ वाचन कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में गीता शोध संस्थान व रासलीला अकादमी वृंदावन के  जगदीश पथसारिया  ने छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को बहुत सराहा व विद्यालय परिवार को इस कार्यक्रम के लिए शुभकामनायें प्रदान कीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ देवप्रकाश शर्मा ने गीता शोध संस्थान व रासलीला अकादमी वृंदावन के निदेशक श्री दिनेश खन्ना के नगर के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच गीता प्रचार के दूरदर्शी दृष्टिकोण की भाव विभोर होकर प्रशंशा की। गीता शोध संस्थान से पधारे श्री जगदीश पथसारिया, विद्यार्थी योगेंद्र दीक्षित  एवं  गिव संस्थान से पधारे मुख्य वक्ता अवतारी कृष्ण दास जी के साथ साथ यमुनेश्वर कृष्ण दास जी, श्री श्याम कृष्ण सेवा दास, श्री ब्रज प्राण दास जी को सादर अभिवादन एवं हार्दिक अभिनंदन के साथ विद्यालय में इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। समस्त छात्र छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बहुत शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य ने संस्कृत संबंधी इस  सफल कार्यक्रम के लिए विद्यालय के संस्कृत शिक्षकों डॉ खुशबू भारती व डॉ सोमकान्त त्रिपाठी का सहयोग विशेष सराहनीय रहा। कार्यक्रम में श्री राम प्रसाद श्री पंकज चौधरी श्री सुरेश चन्द्र लवानिया व श्री मुकेश भी उपस्थित रहे।
गीता शोध संस्थान वृंदावन के समन्वयक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने बताया कि जनवरी माह में भी अलग-अलग शैक्षणिक संस्थान में गीता के कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.