• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा में गुरु पर्व पर निकाली शोभायात्रा, की आतिशबाजी

ByVijay Singhal

Jan 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सिख संगत ने गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को धूमधाम से नगर संकीर्तन शोभायात्रा निकाली। भक्तों ने आतिशबाजी की और जगह-जगह पुष्प बरसाए। महिलाओं ने रास्ते को साफ किया और जल छिड़का। इस मौके पर गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर वाहवाही लूटी। गुरु पर्व पर गुरु नानक बगीची की सजावट मुग्ध करती रही। पंच प्यारों की अगुवाई में निकली शोभायात्रा का डेरा बाबा करम सिंह होती मरदान वाले गुरुद्वारा में कमेटी के प्रधान गुरबचन सिंह, ग्रंथी सुभाष सिंह, परमजीत सिंह, अश्वनी सिंह आदि ने स्वागत किया और स्वल्पाहार कराया। इसके बाद शोभायात्रा मसानी क्षेत्र स्थित गुरु नानक बगीची पर पहुंचकर संपन्न हुई। बगीची पर कमेटी के प्रमुख प्रो. गुरचरन सिंह व हरमिंदर सिंह की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया गया। यहां पर गुरु उत्सव अंतर्गत पाठ, कीर्तन-कथा, लंगर, आतिशबाजी आदि सत्कर्म किए गए। राधा नगर गुरुद्वारा द्वारा आयोजित शोभायात्रा में प्रधान रघुवीर सिंह ओबराय, ग्रंथी महिंदर सिंह, जितेन्द्र सिंह पप्पू, शिव अरोडा, रानी अहुजा, हाकिम सिंह, जसवीर सिंह, गगनदीप, गौतम, अमरजीत कौर, रिंकी चावला, कवल कौर, सर्वेश शीतल आदि शामिल थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.