• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा रेलवे जंक्शन पर यात्रियों को मिली उत्पाती बंदरों से राहत

ByVijay Singhal

Jan 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उत्पात मचाने वाले बंदरों से यात्रियों को राहत मिलने लगी है। रविवार को पहले दिन नगर निगम की टीम ने पिंजरा लगा कर 27 उत्पाती बंदरों को पकड़ा। उत्पाती बंदरों को पकड़ने का सिलसिल लगातार जारी रहेगा। महाकुंभ मेले में ट्रेनों से आने वाले श्रद्धालुओं को उत्पाती बंदरों के आतंक का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए नगर निगम ने जंक्शन पर उत्पात मचाने वाले बंदरों को पिंजरे में पकड़ कर दूसरे स्थान पर छोड़ना शुरू कर दिया है। जंक्शन पर बंदरों के उत्पात मचाने और यात्रियों पर हमलावर होने की की शिकायतें आए दिन स्टेशन निदेशक एनपी सिंह को मिल रही थीं। इसके लिए उनके द्वारा नगर निगम के अधिकारियों को पत्र लिखा गया था। इसी के परिप्रेक्ष में रविवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर आरपीएफ थाने के निकट उत्पाती बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। पहले दिन 27 उत्पाती बंदर नगर निगम के पिंजरे में आ गए। स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि जंक्शन रेलवे स्टेशन ओर उसके आस पास के क्षेत्र में सैंकड़ों की संख्या में उत्पाती बंदरों का जमावड़ा रहता है। ये बंदर यात्रियों पर हमलावर होकर उन्हें घायल कर देते थे। इसके चलते प्लेटफार्म पर यात्रियों को खाने पीने की वस्तु लेकर पहुंचना मुशकिल हो गया था। उन्होंने बताया कि बंदर पकड़ने का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। पहले दिन नगर निगम की टीम ने पिंजरा लगा कर 27 उत्पाती बंदरों को पकड़ा है। रेलवे स्टेशन को बंदरों से मुक्ति दिलाने के बाद रेलवे कालोनी में उत्पात मचाने वाले बंदरों को पकड़ा जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.