• Mon. Feb 9th, 2026

वृंदावन से धर्म अखाड़ों के महंत-संत महाकुंभ रवाना

ByVijay Singhal

Jan 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में धर्म अखाड़ों के महंत एवं संतजनोंं ने जयकारों के बीच प्रयागराज महाकुंभ के लिए बुधवार सुबह प्रस्थान किया। संतों के वाहनों को पुलिस बल ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा सीमा तक विदा किया। महंतों ने बताया कि कुंभ में एक माह का प्रवास होगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महंत सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि प्रयागराज में 12 साल के अंतराल में होने वाला कुंभ भव्यता से मनाया जाएगा। इस प्राचीन धर्म परंपरा की सुगंध विदेशों तक जाएगी। देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने इस कुंभ को और अधिक भव्यता प्रदान की है। सिंहपौर हनुमान मंदिर के महंत सुंदरदास ने बताया कि कुंभ में 144 साल के बाद महास्नान पर्व आया है। यह इसलिए विशेष है कि स्नान पर्व पर अमावस्या तिथि है। जो कि कई दशक के बाद आई है। इस महास्नान करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। अखिल भारतीय राधावल्लभ निर्मोही अखाड़े के महंत लाड़िलीशरण महाराज ने कहा ब्रज के संत-महंत प्रयाग महाकुंभ में एक माह 13 जनवरी से 12 फरवरी तक प्रवास करेंगे। इसमें संत, महंत अपनी धर्म परंपराओं का निर्वाह करने के साथ ही साधना की जाएगी। इस मौके पर संत कमलदास, जयराम दास, सीताराम दास, राकेश शरण महाराज, राकेश शास्त्री, अजयानंद महाराज आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.