उत्तर प्रदेश के केन्द्रों को रिले केन्द्र बनाने के पीछे स्टाफ की कमी और हर केंद्र से चलने वाले फिल्म संगीत की रायल्टी की करीब 18 करोड़ की धनराशि बचाने का तर्क दिया जा रहा। सरकार के लिए इस धन की बचत बहुत बड़ी चीज नहीं लेकिन रेडियो से हर राज्य के विभिन्न क्षैत्रीय भाषा- शैली, लोक संस्कृति के संरक्षण का क्या होगा। लोक विधाओं का क्या होगा। छोटे छोटे इलाकों से अन्तर्राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का जज्बा क्षेत्रीय कलाकरों में कौनसा केन्द्र पैदा करेगा। यह कमी सवाल मुंह बाये खड़े हैं।आकाशवाणी मथुरा के कैजुअल कंपेयर व एनाउंसर ने नववर्ष के पहले दिन तीन माह के बाकी भुगतान को तीन दिन में कराने की मुहिम छेड़ी। कमी केन्द्रों के ऊपर बनाये आगरा क्लस्टर हैड मयंक अग्रवाल को व्हाट्सअप मैसेज किए। यही मैसेज दर्जनों की तादाद में आईएनबी मिनिस्ट्री सचिव को मेल किए। गुरुवार को आगरा क्लस्टर हेड ने मथुरा केन्द्र का निरीक्षण किया।
विदित होकि पूर्व में अनुराग ठाकुर आकाशवाणी के कैजुअल कंपेयर व एनाउंसर के नियमितीकरण की बात सालों पूर्व लोकसभा में एक प्रश्न के जबाब में कह चुके हैं लेकिन प्रसार भारती 95 फीसदी कार्यक्रम निर्माण का काम कर रहे कैजुअल एनाउंसर -कंपेयर के हकौं पर ताबड़तोड़ डाका डाल रही है। अब उक्त लोग मिनिस्टर को मेल भेजो आन्दोलन की तैयारी कर रहे हैं। आगामी एक हफ्ते में देशभर से तीन से चार हजार मेल भेजे जाएंगे। विभिन्न केन्द्रों की यूनियनों से संपर्क किया जा रहा है। श्रोता, कलाकार और समाज के प्रबुद्ध तबके को भी आकाशवाणी बचाओ अभियान में जोड़ा जा रहा है। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रबुद्धजन भी जुड़ रहे हैं। अभियान में संजय सारस्वत,मनीष श्रीवास्तव, दिलीप कुमार यादव, देवराज दीक्षित, ब्रज भूषण चतुर्वेदी, अंशुल शर्मा, पुष्पेंद्र एडवोकेट, विनोद चतुर्वेदी, अनुराग पाण्डेय, जितेन्द्र, मृणालिनी दीक्षित, उषा पाण्डेय, रश्मी शर्मा, दुर्गेश, खूशबू, दीपिका शर्मा, ममता रानी सहित करीब 50 लोग सतत संघर्षरत हैं।
