• Fri. Nov 27th, 2026

फरह के पिलुआ सादिकपुर गोशाला से गाय की आंख नोंच ले गए कुत्ते

Byvijay.singhal1233

Jan 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निराश्रित गायों के लिए बनाए गए सरकारी आश्रय स्थल भी अब सुरक्षित नहीं रह गए हैं। फरह के पिलुआ सादिकपुर की गोशाला पर मरणासन्न हो चुकी एक गाय की कुत्ते आंख नोंचकर ले गए। यही नहीं बल्कि कुत्ते दफनाई गईं गायों के अवशेषों को भी गड्ढों में से निकाल रहे हैं। यह दुर्गति देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और हंगामा करने लगे। लोगों की शिकायत के बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को शांत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया है कि गांव के लोग शुक्रवार सुबह टहलने निकले थे। तभी रास्ते में उन्होंने देखा कि कुत्ते मांस के लोथड़े को नोंच-नोंचकर खा रहे थे। ये किस जानवर का मांस है यह जानने के लिए ग्रामीणों ने छानबीन की। इस दौरान एक कुत्ता मुंह में मांस का टुकड़ा दबाकर गोशाला से निकला। यह देखकर लोग दंग रह गए। गोशाला से थोड़ी दूरी पर कुछ कुत्ते अवशेषों को भी नोंच-नोंचकर खा रहे थे। यह स्थिति देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गोशाला की दुर्गति देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की तो पशु चिकित्सकों की एक टीम, ग्राम पंचायत अधिकारी राजेंद्र सिंह और विकासखंड अधिकारी नेहा रावत मौके पर पहुंच गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला में पानी और चारे की व्यवस्था नहीं होने से गायों की हालत नाजुक हो रही है। सूखा भूसा भी भरपेट नहीं दिया जा रहा है और हरा चारा तो कभी यहां देखने को नहीं मिलता है। इस स्थिति से गायों के शरीर में इतनी ताकत नहीं कि हमलावर कुत्तों से बचाव कर सकें। ऐसी ही एक मरणासन्न गाय की कुत्ते आंख नोंचकर ले गए। इधर लोगों को शांत कराने के बाद अधिकारियों ने गोशाला की व्यवस्थाएं परखीं। साथ ही ग्रामीणों को गायों के बेहतर इलाज कराने का आश्वासन दिया है। मनीष मीना, सीडीओ ने कहा, पिलुआ सादिकपुर की गोशाला में बीते दिन बीमारी के कारण कुछ गायें मर गई थीं। संचालक ने उन्हें दबा दिया था। कुत्तों ने गड्ढे से उनके अवशेषों को निकाला है। वहीं गोशाला में भी तीन गाय बीमार हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद मामले की जांच कराई जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.