• Fri. Feb 13th, 2026

राधारानी से मिलने के लिए ठाकुर राधावल्लभ बने तोता-मैना बेचने वाली महिला

ByVijay Singhal

Jan 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में भगवान ने मंगला दर्शन के दौरान तोता-मैना बेचने वाली गुजरिया का रूप धर छद्म वेश में भक्तों को दर्शन दिए। इसके अलावा अन्य स्वरूप में मनोहारी दर्शन दिए। आराध्य के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी गई। बृहस्पतिवार को ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में मंगला आरती के बाद ठाकुरजी ने तरह-तरह के रूप धरके भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर के सेवायत गोविंद गोस्वामी ने बताया कि ठाकुरजी ने सखी रूप में, वस्त्र विक्रेता, चुटीला वाली आदि स्वरूपों में दर्शन दिए। भक्तों में आराध्य के विशेष दर्शन की एक झलक पाने की होड़ सी मच गई। इससे पहले गोस्वामीजनों ने ठाकुर राधावल्लभ लाल का मेवाओं से बनीं मीठी एवं नमकीन खिचड़ी का भोग लगाया। खिचड़ी के साथ भुनी फली, नींबू का अचार, कुलिया मिठाई, श्रीखण्ड, कई तरह की फलारी, सब्जी का भोग लगाया। मंदिर के मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में खिचड़ी महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें सुबह ठाकुरजी का मेवाओं से बनी कई तरह की खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। इसके पश्चात भगवान छद्मवेश में भक्तों को दर्शन देते हैं। भगवान राधावल्लभ लाल राधारानी से मिलने के लिए तरह-तरह के रूप धारण करते हैं, जिसमें कभी वह बांकेबिहारी, दाऊजी और भगवान शिव बनते हैं तो कभी वह मनुहारिन, तोता-मैना वाली बनते हैं। प्रभु के यह विशेष दर्शन खिचड़ी महोत्सव के दौरान ही होते हैं। यह महोत्सव एक माह चलेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.