• Sat. Feb 14th, 2026

बलदेब थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी दौड़ती बस

ByVijay Singhal

Jan 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेब थाना के अंतर्गत घने कोहरे की यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ती बस अचानक आग गोला बन गई। आग की लपटों को देख चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना पर पेट्रोलिंग कर रही पीआरबी की गाड़ी पहुंची। इलाका पुलिस एवं यमुना एक्सप्रेसवे के अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। ग़नीमत रही कि बस में कोई सवारी नहीं थी। हादसा थाना बलदेव क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 135 के समीप हुआ। गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे नोएडा के परी चौक से महाराष्ट्र के लिए चली एक प्राइवेट बस में अचानक धुआं निकलने लगा। धुंआ देखकर चालक ने बस को किनारे खड़ा कर दिया। देखते ही देखते उसमें आग भड़क गई। आग की ऊंची लपटों को देख हाइवे पर हड़कंप मच गया और दौड़ते वाहनों के पहिये थम गए। घटना को देख राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर हाइवे पर गश्त कर रही पीआरबी की गाड़ी मौके पर पहुंची। पीआरबी पुलिस ने थाना बलदेव पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर इलाका पुलिस एवं यमुना एक्सप्रेसवे की दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और बस में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। काफ़ी देर बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। बलदेव थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह ने बताया गया कि बस में कोई भी सवारी नहीं थी। बस पूरी तरह से खाली थी और केवल चालक था। चालक को जैसे ही बस से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया, उसने साइड में बस को लगा दिया और कूदकर अपनी जान बचाई। थाना प्रभारी ने बताया गया कि बस चालक देवदास कर्नाटक का रहने वाला है। वह खाली गाड़ी को नोएडा के परी चौक से महाराष्ट्र के लिए लेकर जा रहा था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.