हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर कोहरे के कारण करीब आधा दर्जन वाहन टकरा गए। गनीमत ये रही कि कोई जनहांनि नहीं हुई। वाहनों के टकराने के कारण हाईवे पर आधा घंटा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हाईवे से हटाया। थाना जैंत क्षेत्र की नयति चौकी हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह हाईवे पर घना कोहरा होने के कारण करीब 7 बजे आगे चल रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर में पीछे से ट्रक जा घुसा। इस दौरान हाईवे पर ईंटें बिखर गईं। ट्रक वहीं खड़ा रह गया। कोहरा घना होने के कारण पीछे से ट्रक में दो ट्रक और एक दूध का कंटेनर जा घुसा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया कोहरा होने के कारण वाहन टकरा गए थे। कोई भी जनहांनि नहीं हुई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
