हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इससे परिक्रमा मार्ग सहित अन्य रास्तों पर जाम जैसे हालात बन गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना एवं दुग्धभिषेक कर सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई। नववर्ष पर यहां देश भर के पर्यटक और श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है। सुबह से मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भारी भीड़ थी। परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ से 21 किमी की मानव श्रृंखला बन गई। ई-रिक्शा चालक भी भीड़ के बीच परिक्रमा कराते नजर आए। उससे ई-रिक्शों की रेल सी परिक्रमा मार्ग में चलती रही। इस दौरान परिक्रमा मार्ग में बैरिकेड लगाकर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। वीवीआईपी के आगे पुलिस भी बेबस नजर आई। बैरिकेड पर तैनात पुलिसकर्मी वाहनों को नियंत्रित करने में दिन भर परेशान रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
