• Sat. Feb 14th, 2026

वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच फंसी अर्थी

ByVijay Singhal

Jan 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ के बीच बुधवार सुबह एक अर्थी फंस गई। शवयात्रा में शामिल लोग बड़़ी मुश्किल से अर्थी को भीड़ के बीच से निकालकर ले गए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जयपुरिया भवन के सामने कुम्हार पाड़ा निवासी शारदा (56) पत्नी खेमा गोला की मंगलवार देर रात साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनकी शव यात्रा सुबह करीब साढ़े 10 बजे बांकेबिहारी बाजार से होते हुए मोक्षधाम के लिए निकली। इस बीच दाऊजी तिराहा पर भीड़ के दबाव के बीच अर्थी का आगे बढ़ना मुश्किल हो गया। परिजन एवं स्थानीय लोग भीड़ के बीच से बड़ी मुश्किलों के बीच अर्थी को मोक्षधाम की ओर ले जा सके। भतीजे नरेंद्र गोला ने बताया है कि ठाकुरजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं का भी वही मुख्य मार्ग है और स्थानीय लोगों को भी इस मार्ग से ही होकर निकलना होता है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। घर से बांकेबिहारी बाजार में होकर अर्थी ले जाना बहुत ही मुश्किल हो गया। अंतिम यात्रा में शामिल लोग भी भीड़ के बीच इधर-उधर हो गए। मुश्किलों के बीच अर्थी मोक्षधाम के लिए ले जा सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.