• Sat. Feb 14th, 2026

फरह में प्रधान के भाई की सड़क दुर्घटना में मौत

ByVijay Singhal

Jan 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहे युवक की उपचार के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।नथाना क्षेत्र के जमालपुर के प्रधान कल्याण सिंह ने बताया कि रिश्ते में भाई लगने वाले प्रमोद उर्फ प्रदीप कुमार (30) सोमवार को दीनदयाल धाम के सामने से सड़क पार कर रहे थे। तभी उन्हें बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
दुर्घटना में वह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें फरह सीएचसी में भर्ती कराया और परिजन को सूचना दी। गंभीर हालत होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल से मंगलवार रात निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बुधवार सुबह मौत हो गई। प्रधान ने बताया कि उनके भाई के यहां अभी 15 दिन पहले ही बेटे का जन्म हुआ है। पूरा परिवार बेटे के जन्म की खुशी मना रहा था। इसी दौरान दुर्घटना में उनकी मौत होने से पूरे परिवार में कोहराम मचा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.