हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र की मसानी चौकी स्थित नमकीन के गोदाम में आग लग गई। आग की लपटों को देख राहगीर रुक गए। किसी ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। भरतपुर गेट निवासी जकरिया हुसैन के पास हल्दीराम नमकीन कंपनी डिस्ट्रीब्यूटरशिप है। उनका मसानी लिंक रोड पर नमकीन का गोदाम का है। मंगलवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। आग लगने से गोदाम के बाहर सो रहे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इधर, आग की लपटों को देख सड़क पर वाहनों का आवागमन भी रुक गया। सूचना पुलिस और दमकल को लगी तो वह मौके पर पहुंच गई। गोदाम मालिक दीपक राजपूत ने आग लगने की सूचना जकरिया हुसैन को दी। वह भी परिजन के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल की गई गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हुसैन के अनुसार गोदाम में सात हजार पेटी माल रखा था। आग लगने के कारण लाखों रुपये का सामान और नमकीन जलकर खराब हो गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
