• Sat. Feb 14th, 2026

सामलिया ग्रुप ने ग्रामीणों को वितरित किए 2 हजार कंबल

ByVijay Singhal

Jan 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बुधवार को चौमुहां ब्लॉक के गांव नगला सामलिया स्थित कस्तूरी दयाल आश्रम पर नववर्ष के उपलक्ष्य में सामलिया ग्रुप द्वारा ग्रामीणों को कंबल व मिष्ठान वितरण किया गया। यहां करीब 2 हजार ग्रामीणों को कंबल व मिष्ठान का वितरण किया। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। मुख्यातिथि के रूप में उपज पत्रकार संगठन मथुरा के जिला महाचिव ठाकुर विष्णु पहलवान उपस्थित रहे। पहलवान ने कहा कि समय समय पर ऐसे आयोजन जरूरी हैं। इन कार्यक्रमों द्वारा समाज में सामाजिक समरसता का भाव उत्पन्न रहता है। सफल कार्यक्रम के लिए उन्होंने सामलिया ग्रुप को बधाई दी। सामलिया ग्रुप के एमडी ठाकुर यशवीर सिंह राघव ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा को ध्येय रखकर सर्दी के मौसम में कंबल व मिठाई वितरित की गई हैं। आगामी समय में कस्तूरी दयाल आश्रम पर ग्रामीणों के लिए निशुल्क नेत्र कैंप लगाया जाएगा। जहां जरूरतमंदों के नेत्र परीक्षण के साथ ही निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। देवजीत प्रधान, ओमप्रकाश मुखिया, बंटी सिसोदिया, लांगुरिया नेताजी, दुर्गपाल सिंह, सुदामा, रज्जो भगत, दीपन, बदन सिंह, अमी चंद, नेत्रपाल, नबाब सिंह,  रामजीलाला, अशोक, वीरपाल, अर्जुन राघव, कमल सिंह, बुद्धा सिंह, जगदीश सिंह एडवोकेट, वन दरोगा ओमवीर राघव, संजय सिंह, भीम राघव, जयवीर खेमपाल सिंह मोनू सिंह हरिओम राघव आदि भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुदामा सिंह व कार्यक्रम का संचालन हरिओम शर्मा प्रधानाचार्य ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.