हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नया साल मनाने घर या अन्य स्थानों पर जा रहे लोगों को ट्रेन में बेहतर सुविधाएं नहीं मिल रहीं हैं। आरक्षण होने के बाद भी सीट नहीं मिल पा रही है। ठंड के कारण धीमी गति से ट्रेन चलने व देरी से भी यात्री परेशान हैं। कुछ ऐसी ही शिकायतें रेलवे के एक्स और टोल फ्री नंबर 139 पर की गईं हैं। सर्दी के चलते ट्रेनों की चाल धीमी पड़ हुई है। जंक्शन पर झेलम एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से पहुंची, पातालकोट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, महाकौशल एक घंटे, उज्जैनी एक्सप्रेस दो घंटे, सचखंड दो घंटे देरी से चलीं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्री अंकित प्रजापति ने शिकायत की है कि मेवाड़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वह यात्रा कर रहे हैं। ट्रेन में उनकी सीट स्लीपर एस-5 में है, लेकिन बिना टिकट के यात्री बैठे हुए हैं। इस कारण उनको सीट नहीं मिली। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि झांसी मंडल के सिथौली-आंतरी के पास केबिन डाउन के कार्य को लेकर कई गाड़ियों के मार्ग परिवर्तन किए गए है। विशाखापट्टन-निजामुद्दीन का मार्ग परिवर्तन किया गया। बंगलूरू-नई दिल्ली का मथुरा से मार्ग परिवर्तन किया गया। अन्य ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेनों में भीड़ ज्यादा चल रही है। ऐसे में कर्मचारियों के साथ रेलवे पुलिस अलर्ट हो गई है। यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
