• Sat. May 23rd, 2026

यमुना एक्सप्रेस ओर कार में पीछे से टकराई बाइक, उड़े परखच्चे. युवक की मौत

ByVijay Singhal

Dec 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार में पीछे से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी अनुसार युवक अजय पुत्र हरीशंकर शर्मा निवासी चिंडोली थाना नौहझील बाइक से घर से किसी काम के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर आगरा की ओर जा रहा था, तभी अचानक माइल स्टोन 64 के समीप बाइक कार से टकरा गई और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायल को जेवर के एक निजी अस्पताल में भेजा, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। अजय की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवक कार में पीछे से टकरा गया, जिसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.