हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम शहर में विकास की गंगा बहा रही है। स्मार्ट सिटी के तहत कराए जा रहे कार्यों की शृंखला में इस वर्ष 254.62 करोड़ के काम पूर्ण हो गए हैं। इससे शहर स्मार्ट सिटी नजर आ रहा है। वहीं, करोड़ों रुपये के विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। स्वच्छता की ओर भी नगर निगम पूरी ताकत से जुटी हुई है। शहर में सफाई, कूड़ा उठान की स्थिति में काफी बदलाव आया है। आने वाले समय में शहर पूरी तरह स्मार्ट सिटी में तब्दील नजर आएगा। वर्ष 2020 में स्मार्ट सिटी योजना को मंजूरी मिली थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कान्हा की नगरी को स्मार्ट सिटी बनाए जाने के लिए 200 करोड़ रुपये जारी किए थे। इस राशि से तमाम कार्य कराए गए। स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम लगातार विकास कार्य करा रही है। कई बड़ी परियोजनाओं पर काम कराया गया। गुजरते साल में 254.62 करोड़ के कार्य पूर्ण हो गए हैं। इसके अलावा शहर में स्मार्ट रोड बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि, वृंदावन प्रेम मंदिर, बांकेबिहारी मंदिर मार्ग एवं उसके आसपास के क्षेत्र में भी करोड़ों से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ये कार्य पूर्ण होने के साथ ही शहर की छवि बदली नजर आ रही है। स्मार्ट सिटी के तहत 40.96 करोड़ से मल्टीलेवल कार पार्किंग, 49.10 करोड़ से आइटीएमएस परियोजना, 40 करोड़ से भूतेश्वर नगर निगम कार्यालय, 1.10 करोड़ से औरंगाबाद जोनल कार्यालय, 1.08 करोड़ से वृंदावन जोनल कार्यालय, 1.19 करोड़ से भूतेश्वर जोनल कार्यालय, 1.79 करोड़ से हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज में सात क्लास रूम व टायलेट का जीर्णोद्धार, 3.38 करोड़ से पागल बाबा मंदिर तिराहे से सोलर लाइट कार्य, 25 लाख से गांधी पार्क में स्टैचू कार्य पूर्ण हुआ। नगर निगम द्वारा 5.28 करोड़ से आइटीएमएस कंट्रोल रूम का कार्य कराया गया। अमृत योजना के तहत 56 लाख से धौलीप्याऊ स्थित स्कूल पार्क, 25 लाख से कृष्णा विहार फेस-तीन का पार्क, 52 लाख से भगत सिंह पार्क, वार्ड 43 में 45 लाख से बिरला मंदिर राधापुरम पार्क, 20 लाख से बिरजापुर पार्क, 37 लाख से वार्ड 11 बाद में पार्क, 18 लाख से नवादा पार्क, 26 लाख से शिवनगर पार्क, 24 लाख से नवनीत नगर राधिका धाम पार्क, 48 लाख से रांची बांगर नरसीपुरम पार्क, 51 लाख से गोविंद नगर पार्क, 19 लाख से पंचवटी कालोनी पार्क, 35 लाख से राधिका एंक्लेव पार्क, 26 लाख से आबादी पार्क, 32 लाख से कान्हा माखन मिलेनियम के समीप वाला पार्क, 28 लाख से राधिका विहार पार्क, 25 लाख से कृष्ण विहार पार्क, 23 लाख से बालाजीपुरम पार्क का सौंदर्यीकरण कार्य कराया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
