• Sat. May 23rd, 2026

जैत थाना व स्वाट टीम ने 55 लाख की शराब के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Dec 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत थाना पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ट्रक सहित एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 55 लाख रुपये की कीमत की चंडीगढ़ मार्का 610 पेटी शराब बरामद हुई है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि थाना जैंत पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे स्थित जैंत कट से पंजाब के जिला पटियाला थाना गुनौर, गांव थुवा निवासी अंतरराज्यीय शराब तस्कर सरबजीत सिंह (40) पुत्र बाबू सिंह को एक ट्रक व 610 पेटी शराब ( चंडीगढ़ मार्का) के साथ गिरफ्तार किया गया है। शराब की अनुमानित कीमत 55 लाख रुपये है। पुलिस टीम द्वारा अंग्रेजी शराब के संबंध में बिल्टी/कागजात तलब किये गये तो ड्राइवर के पास एक कूटरचित फर्जी प्लास्टिक के दाने की बिल्टियां मिलीं, जिसको सरबजीत और प्रवीन दहिया नाम द्वारा मिलकर तैयार किया गया था। ड्राइवर सरबजीत बंद बॉडी ट्रक मे अन्य राज्य की शराब को लोड कर यूपी से होकर छत्तीसगढ़ बेचने के लिये ले जा रहा था। प्रवीन दहिया आरोपी सरबजीत को व्हाट्सएप कॉल पर माल को पहुंचने के लिये बताता है। प्रवीन दहिया द्वारा बताए पते पर सरबजीत शराब को उतारता है। शरबजीत व प्रवीन दहिया शराब की तस्करी करने के लिये इसी गाड़ी के रजि0 नं0 पर प्लास्टिक के दाने की फर्जी बिल्टी तैयार करते हैं, ताकि पुलिस चेकिंग से बचा जा सके। गिरफ्तार करने वाली टीम में जैंत थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार, स्वाट टीम प्रभारी अभय कुमार शर्मा, महावीर सिंह, उपनिरीक्षक नरेश कुमार, अमित कुमार, जुगेन्द्र सिंह, उदल सिंह, विकास गौतम, हरिजेन्द्र सिंह, अखिल कुमार आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.