हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन के बीच जलमार्ग के लिए यमुना किनारे आठ स्थानों पर जेटी (क्रूज व नाव से नदी किनारे उतरने का प्लेटफार्म) बनाई जाएंगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने सर्वे कर स्थान चिह्नित कर लिए हैं। इस पर जल्द ही कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद जलमार्ग से मथुरा-वृंदावन को जोड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं। दूसरे चरण में जहां मथुरा से वृंदावन के बीच क्रूज चलाने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले मथुरा-वृंदावन के बीच जेटी बनाने का कार्य जल्द ही शुरू होने जा रहा है। परिषद के पर्यावरण विशेषज्ञ मुकेश कुमार ने बताया कि जेटी बनाने के लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। इसमें केशीघाट, केशीघाट के सामने यमुना पार, जुगलघाट, कंस किला, विश्राम घाट, विश्राम घाट के सामने यमुना पार, अक्रूर घाट, देवरहा घाट पर जेटी बनाने क कार्य मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। जलमार्ग से मथुरा-वृंदावन के बीच क्रूज एवं नाव से यात्रा करने वाले यात्री जेटी वाले स्थानों पर यमुना किनारे उतर और जलयान में सवार हो सकेंगे। क्रूज एवं नावों से यमुना किनारे उतरने के लिए बनने वाली जेटी के साथ ही यात्रियों के लिए स्वल्पाहार के लिए स्टॉल, टॉयलेट भी बनाए जाएंगे। इसमें लगभग आठ करोड़ रुपए की लागत आएगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ एसबी सिंह ने बताया कि जेटी का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा साथ ही उस स्थान का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
