हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्वाट टीम व थाना कोतवाली मथुरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही फिरौती हेतु अपहरण करने वाले 25000/- रुपये के इनामियां अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल/ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, 2 जिंदा कारतूस .315 बोर, 2 खोखा कारतूस .315 बोर तथा एक संदिग्ध बाइक स्प्लेंडर प्लस बरामद की गई। अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार घायल अभियुक्त का नाम पता*
1. फुरकान पुत्र बुरहान निवासी ग्राम अकेड़ा थाना नुहू सदर जिला नूहू हरियाणा (घायल)
अभियुक्त फुरकान ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 15.02 .2024 को अपहृत का फिरौती हेतु अपहरण कर लिया गया था जिसमें इसके दो साथी जुनैद उर्फ वकील पुत्र इस्माइल तथा काला उर्फ़ खुर्शीद पुत्र मकमुल को गिरफ्तार कर अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया गया था तथा घटना में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया गया था इस घटना के संबंध में अपहृत की पत्नी के द्वारा थाना कोतवाली शहर मथुरा पर मुकदमा अपराध संख्या 89/ 24 धारा 364 ए आईपीसी पंजीकृत कराया गया था उक्त अभियोग में वांछित 25000/- रुपये के इनामियां अभियुक्त फुरकान इस घटना में वांछित/ फरार चल रहा था। जिसको आज दिनांक 27-12-2024 को पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल व दिनांक व समय- माल गोदाम रोड कच्ची सड़क मथुरा चौकी क्षेत्र बाघ बहादुर , दिनांक 27.12.2024 की रात्रि 22.50 बजे है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
