हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पानीगांव में ड्रोन का उड़ना वैसे तो अब आम बात हो गई है। लेकिन जब ड्रोन को पानीगांव में खेतों में उड़ता हुआ देख वहां काम कर रहे आस-पास के किसान ड्रोन को देख हैरान रह गए। लेकिन बाद में लोगों को ड्रोन से कीटनाशक दवा का छिड़काव होने की जानकारी हुई तो तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। मांट क्षेत्र के पानीगांव में कई किसानों ने पहली बार आलू की फसल में ड्रोन से कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया। बुधवार को आलू की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे ड्रोन को खेतों में उड़ता देख आस पास के किसानों की भीड़ जमा हो गई। वहीं राजवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि साढ़े चार सौ रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से ड्रोन द्वारा कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। जिसके लिए एक बार में लगभग डेढ़ टंकी में 15 लीटर दवा का छिड़काव होता है। वहीं पानीगांव निवासी किसान बच्चू सिंह व विजयपाल सिंह ने ड्रोन से पहली बार अपने खेतों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जिसे देखने को आस-पास के किसानों की भीड़ जमा हो गई। वहीं उन्होंने बताया कि ड्रोन से कीटनाशक का छिड़काव कराने से समय की काफी बचत हो रही है। ड्रोन से कीटनाशक दवा का छिड़काव करने वाले लोगों ने बताया कि यह धान, और आलू की फसलों के साथ साथ कई अन्य फसलों में कीटनाशक का छिड़काव करने में काफी मददगार साबित हो रहा है। उन्होंने ड्रोन की कीमत 7 लाख रूपए तक बताई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
