हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वय से रूपम सिनेमा हॉल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग मथुरा की वार्डन पोस्ट संख्या स्थित गोकुल बेराज औरंगाबाद के घाट पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं राज्य आपदा मोचन बल और नागरिक सुरक्षा विभाग मथुरा के साथ मिलकर एक राज्य स्तरीय मेगा आपदा मॉक ड्रिल का आयोजन जिला अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडे, अपर जिला अधिकारी नमामि गंगे प्रभारी नागरिक सुरक्षा राजेश यादव, के नेतृत्व मे नागरिक सुरक्षा मथुरा के उप नियंत्रक मुनेश कुमार गुप्ता एवं सहायक उप नियंत्रक जितेन्द्र देव सिंह, आपदा विशेषज्ञ सुशील कुमार, के द्वारा मॉक ड्रिल कार्यक्रम को सफ़ल बनाने की जिम्मेदारी दी गई जिसमें पोस्ट वार्डन एवं आपदा मित्र अशोक यादव जो कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल नागपुर एवं राज्य आपदा मोचन बल लखनऊ से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं उनको गोकुल बेराज औरंगाबाद घाट की जिम्मेदारी दी गई जिसमें एन डी आर एफ के और सिविल डिफेंस के साथ मिलकर पांच लोगों को जो नाव पलटने से यमुना नदी में गिर गए थे उनको सी पी आर की मदद से एवं फर्स्ट एड देकर उनकी जान बचाई गई। इसी के साथ सिविल डिफेंस मथुरा के उप नियंत्रक जितेन्द्र देव सिंह ने बताया कि रूपम सिनेमा हॉल में अचानक आग लगने की ख़बर मिलते ही सिविल डिफेंस मथुरा अपने दल बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच कर अग्निशमन विभाग के साथियों के साथ मिलकर रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया गया रूपम सिनेमा हॉल में फसे हुए आठ घायल लोगों को एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी जिला हॉस्पिटल मथुरा में घायलों को भर्ती कराया गया बही दूसरी तरफ गोकुल बेराज औरंगाबाद पर भी राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें बीस आपदा मित्रों एवं सिविल डिफेंस मथुरा के चीफ वार्डन राजीव अग्रवाल डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल डिविजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी डिप्टी डिविजनल वार्डन राजेश कुमार मित्तल सीनियर स्टॉफ ऑफिसर दीपक चतुर्वेदी बैंकर एस डी आर एफ से मेजर अलवेंदर सिंह , डिप्टी पोस्ट वार्डन विकास सोनी,सैक्टर वार्डन राम सैनी, शुभम् कुमार, पवन प्रकाश, राजेश कुमार,पवन शर्मा, चरन सिंह, जीतेश, गुलशेर, सोहन लाल, मुकेश शर्मा, गोविंद, नरेन्द्र, हेमंत, यतेंद्र, विक्रम, राजेंद्र पंकज गर्ग, नरेश अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार धनगर, रोहित कुशवाह, साहिद बाबू, ऋषभ, धर्मेन्द्र तोमर, शैलेश खण्डेलवाल, प्रमोद यादव,रावेंद्र बंसल, सुनैना, डॉ महेश चन्द एव एसडीआरएफ, तहसीलदार महावन,फायर विभाग, मेडिकल टीम, ट्रेफिक पुलिस, और थाना महावन प्रभारी सभी लोगो ने मेगा मॉक ड्रिल को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
