• Sat. May 23rd, 2026

मथुरा रिफाइनरी में हुआ आपातकालीन पूर्वाभ्यास

ByVijay Singhal

Dec 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा रिफाइनरी तेल शोधन के व्यवसाय द्वारा पर्यावरण हितैषी पैट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति करके देश की अर्थ व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान करती है। एक ओर मथुरा रिफाइनरी आस-पास के पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग है तो दूसरी ओर रिफाइनरी कर्मियों, प्लांट और रिफाइनरी परिधि मे आने वाले सभी गावो की सुरक्षा के प्रति भी जागरूक है | इसी परिप्रेक्ष्य में संभावित खतरों से निपटने के लिए समय- समय पर रिफाइनरी में आपातकालीन पूर्वाभ्यास किए जाते हैं ।
किसी भी संभावित खतरे से निपटने के उद्देश्य से मथुरा रिफाइनरी में दिनांक 26.12.2024 को एक ऑन साइट डिजास्टर का पूर्वाभ्यास किया गया, जो क्रूड ऑयल/ कच्चे तेल के टैंक में आग लगने से संबन्धित था | इस पूर्वाभ्यास की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। आपातकालीन पूर्वाभ्यास में सभी कॅार्डीनेटरों ने ड्रिल के दौरान अपनी-अपनी भूमिका  निभाई तथा रिफाइनरी के अग्निशमन सुरक्षाकर्मी तथा अन्य सम्बन्धित विभागीय कर्मियों व केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने सक्रिय भाग लिया।
आपातकाल पूर्वाभ्यास के पश्चात हुई बैठक के दौरान पूर्वाभ्यास की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। इस पूर्वाभ्यास के दौरान की गयी विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा उच्च स्तरीय प्रबंधमंडल ने की | इस अवसर पर रिफाइनरी प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान पर्यवेक्षकों ने पूर्वाभ्यास के समय की गई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रबंधमंडल को दी।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.