• Sat. May 23rd, 2026

कोसीकलां में दवा व्यवसायी को पकड़ने आई सीआईए टीम से नोकझोंक

ByVijay Singhal

Dec 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में नशीली दवा बेचने वालों पर हरियाणा पुलिस की स्पेशल क्राइम ब्रांच (सीआईए) टीम बृहस्पतिवार को छापा मारकर एक मेडिकल संचालक को पकड़कर अपने साथ ले गई। टीम की कुछ दवा व्यापारियों से नोकझोंक हुई तो टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक के एनडीपीएस मामले में वांछित होने कर हवाला दिया। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे हरियाणा के फरीदाबाद जनपद के बल्लभगढ़ की स्पेशल क्राइम ब्रांच टीम घंटाघर पर संचालित एक केमिस्ट की दुकान पर पहुंची। घेराबंदी कर केमिस्ट की दुकान संचालक नवीन कुमार को पकड़कर गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे। चर्चा है कि कार्रवाई के दौरान कुछ दवाइयां भी बरामद हुई हैं। कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में व्यापारी वहां पहुंच गए और स्पेशल क्राइम ब्रांच टीम एवं व्यापारी में कहासुनी होने लगी। इलाका पुलिस भी वहां पहुंच गई।। टीम में शामिल उपनिरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपी व्यापारी एनडीपीएस के मामले में वांछित चल रहा था। उसी सिलसिले में कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस टीम ने आमद दर्ज कराकर कार्रवाई की। नशीली दवाइयों की मंडी बना कोसीकलाँ, हरियाणा राजस्थान की सीमा पर स्थित उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती कोसीकलां नगर नकली और नशे की दवाओं की मंडी बन चुका है। दवाओं के काले कारोबार का नेटवर्क तोड़ने में पुलिस के साथ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स भी फेल है। कई बार नकली, नशीली दवाओं के जखीरा बरामद होने के बाद कई व्यापारी जेल जा चुके हैं। पंजाब, गुजराज तक दवाओं की सप्लाई की बात सामने आई। जेल से छूटने के बाद व्यापारी यह धंधा फिर से फलने फूलने लगता है। अभी नगर के कई नामचीन दवा व्यापारी जेल में हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.