• Thu. Feb 12th, 2026

गोवर्धन में जर्मन महिला सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज:फर्जी ट्रस्ट बनाकर जमीन हड़पने का आरोप है, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

ByVijay Singhal

Dec 8, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन में राधा सुरभि गोशाला ट्रस्ट की संचालिका जर्मनी महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर फर्जी ट्रस्ट बनाकर जमीन हड़पने का आरोप है। मामले में कोर्ट के आदेश पर गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले भी गोशाला संचालिका के खिलाफ के आरोप में दो मुकदमा दर्ज हो चुके हैं। गौरतलब है कि जर्मनी की रहने वाली इरिना ब्रुनिंग फेडरिक उर्फ सुदेवी दासी करीब 25 साल से राधाकुंड में गोसेवा कर रही हैं। गोशाला में 2500 गोवंश बताए गए हैं। गोसेवा पर इन्हे 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। शेरगठिया मोहल्ला, राधाकुंड निवासी प्रीति शर्मा पुत्री गिरधारी शर्मा का आरोप कि सुदेवी दासी उर्फ फेडरिक ईरिना ब्रुनिंग, धवल सचदेवा, बोरीवली, मुंबई निवासी प्रफल त्रिवेदी सीताराम कॉलोनी, फेस-2, बल्केश्वर रोड दयालबाग, आगरा निवासी राधेश्याम सिंघल, न्यू बालाजी नगर, कमला नगर, दयालबाग, आगरा निवासी राजू अग्रवाल ने खाता सं. 724 खसरा सं. 1517 व 1519 रकवा क्रमश 0.7200 व 3.2340 हेक्टे. ठाकुर गोपीनाथ जी महाराज विराजमान मन्दिर राधाकुण्ड के प्रबंधक हरिओम पुत्र गोपालदास से इस भूमि को गोशाला के लिए लिया था। समिति की अध्यक्ष सुदेवी दासी उर्फ फेडरिक ईरिना हैं। इनकी नियत में खोट आ गया है और वह समिति की भूमि को हड़पना चाहते हैं। फर्जी तरीके से सुदेवी दासी, धवल सचदेवा, प्रफल त्रिवेदी, राधेश्याम सिंघल, राजू अग्रवाल ने एक कूटरचित ट्रस्ट सात जुलाई 2020 को बनाया। जबकि इन लोगों का कोई संबंध व सरोकार राधासुरभि गोसेवा संस्थान से नहीं था। भूमि हड़पने के लिए मुख्य ट्रस्टी धवल सचदेवा द्वारा जालसाजी करने के पश्चात तीन मार्च 2022 को ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया और उस फर्जी ट्रस्ट में राजू अग्रवाल मुख्य ट्रस्टी बन गये। सभी व्यक्ति फर्जी रूप से ट्रस्ट बना कर गोशाला की भूमि व पैसे का दुरपयोग कर रहे हैं। ये लोग गोशाला की भूमि को नुकसान पहुंचा रहे हैं और अवैध रूप से चन्दा वसूल रहे हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.