हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना बरसाना पुलिस ने बझेडा की ओर बंबा पुलिया के समीप से चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तस्करी को लायी जा रही दो पेटी शराब व बाइक बरामद कर चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक बरसाना अरविन्द कुमार निर्वाल ने बताया कि मंगलवार रात उप निरीक्षक आनन्द शर्मा पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। तभी रात करीब 12 बजे बरसाना क्षेत्र में श्रीकृष्ण कमलादेवी इण्टर कालेज से आगे बझेडा की तरफ बम्बे के पुलिया के पास से चेकिंग के दौरान बाइक सवार आशु उर्फ आस मौहम्मद, कमालुद्दीन निवासीगण गांव देवसेरस, गोवर्धन को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस टीम ने दो पेटी तस्करी को लायी जा रही देशी शराब और बाइक बरामद कर आबकारी अधिनियमें में चालान किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
