• Sun. May 24th, 2026

पार्षद पति ने की अभद्रता, नगर निगम कर्मचारियों में आक्रोश

ByVijay Singhal

Dec 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सहायक अभियंता के साथ पार्षद पति की अभद्रता से आक्रोशित नगर निगम के कर्मचारियों ने सोमवार को दफ्तरों में ताला लगाकर कार्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी संघ के नेताओं ने चेतावनी दी कि शीघ्र ही खेद नहीं जताया तो सफाई मजदूर संघ समेत नगर निगम के कर्मचारी आंदोलन करेंगे। अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। शनिवार शाम को वार्ड-28 के पार्षद पति किसी काम से नगर निगम के औरंगाबाद जोन कार्यालय पहुंचे थे। यहां पर उनकी कार्यालय में मौजूद सहायक अभियंता शशांक सिंह से किसी काम को लेकर कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज तक पहुंचा गया। पास में खड़े अन्य कर्मचारियों ने घटना का वीडियो कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर, सहायक अभियंता के साथ अभद्रता से नाराज सफाई मजदूर संघ, स्वास्थ्य शासन कर्मचारी महासंघ और जनरलगंज स्थित कार्यालय पर नगर निगम के कर्मचारियों ने दफ्तरों में ताला लगाकर धरना प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश काजू ने कहा कि जनप्रतिनिधि की अभद्रता को सहन नहीं किया जाएगा। पार्षद पति अभद्रता की माफी मांगें नहीं तो हड़ताल होगी। मामले में कर्मचारियों ने नगर आयुक्त से कार्रवाई की मांग की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.