हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने के बहाने कार सवार युवक उठा ले गए। युवक के शोर मचाने के बाद कार सवारों ने बठैन गेट चौकी पहुंच कर युवक को छोड़ा। चर्चा है कि कार सवार बदमाश नहीं बल्कि आगरा एसओजी की टीम थी। आगरा में एक फायरिंग के मामले में आरोपियों की तलाश में यहां आई थी। जानकारी के अनुसार गांव अजीजपुर निवासी तरुण कुमार पुत्र नत्थाराम गांव में इलेक्ट्रिक बाइक एजेंसी का संचालन करता है। रविवार को उसके पास मोबाइल पर बात हुई कि एक इलेक्ट्रिक बाइक खरीदनी है। उसने दुकान खोलकर बाइक देने के लिए राजी हो गया। कुछ देर बाद उसके पास एक कार में सवार तीन-चार युवक आए। बात करते-करते उसे कार में बिठाकर ले गए। दुकान पर बैठे उसके पिता नत्थाराम कुछ समझ नही पाएं। तरुण ने बाईपास तिराहे पर पहुंचकर शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने भी युवक की खोजबीन करनी शुरू कर दी है। कार सवार तरुण को इधर-उधर घुमाते रहे। ग्रामीणों का दबाव बनने के बाद कार सवार युवक को बठैन गेट पुलिस चौकी लेकर पहुंच गए। जहां युवक से पूछताछ के बाद छोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि कार सवार बदमाश नहीं बल्कि आगरा एसओजी की टीम सदस्य हैं। किसी फायरिंग के मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। दो युवकों से पूछताछ करने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना था कि दो दिनों से टीम के आने की जानकारी तो मिली है, लेकिन थाने पर आकर किसी ने आमद दर्ज नहीं कराई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
