• Sun. May 24th, 2026

बार उपाध्यक्ष ने एसपी ट्रेफिक को सौंपा ज्ञापन

ByVijay Singhal

Dec 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। । न्यायालय के काम के समय कचहरी के सामने से वाहनों का संचालन बदले हुए मार्ग से किए जाने को लेकर बार उपाध्याक्ष भानु प्रकाश गौतम ने गुरुवार को एसपी यातायात को ज्ञापन सौंपा। एसपी यातायात को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि अधिवक्ताओं तथा वादकारियों की सुरक्षा एवं सुविधा तथा न्यायालय वर्किंग की सुगमता को ध्यान में रखते हुए कचहरी के सामने से निकलने वाले सभी वाहनों को सुबह 11 से शाम 4:30 बजे तक पुलिस लाइन से पोस्ट आफिस होते हुए तहसील की ओर निकाला जाए। औरंगाबाद से आने वाले वाहन तहसील से होते हुए पोस्ट ऑफिस से निकलते हुए सिविल लाइन पुलिस लाइन के सामने से निकाला जाए। काम के समय न्यायालय आने-जाने में लगभग करीब 4 हजार अधिवक्ताओं को तथा वादकारियों को रोड पार करना होता है। जब ट्रैफिक यहां से सीधा जाता है, तो अधिवक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विगत कई दिनों से न्यायालय गेट के सामने, रोड पर घंटों जाम देखा गया है, जिसके चलते पूर्व में कई घटनायें भी घटित हो चुकी हैं। जिससे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.