हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा विभिन्न विकास खंडों में बालक एवं बालिकाओं की खंड स्तरीय प्रतियोगताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी प्रेमशंकर गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता सब जूनियर ,जूनियर एवं सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग की आयोजित की जाएंगी। जिसमे एथलेटिक्स,कुश्ती कबड्डी वॉलीबॉल,फुटबॉल,भारोत्तोलन, जूडो ,बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं होंगी। नंदगांव ब्लॉक की 20 को एडीपीएस हुलवाना ,फरह ब्लॉक सेन्ट एग्नेस में 20 को, नौहझील ब्लॉक एसआरवीएस इंटरनेशनल स्कूल में 22 को, चौमुहा ब्लॉक सीएसआरबी विद्या आश्रम में 23 को, राया ब्लॉक एसबीएस एकेडमी कारव में 23 को,छाता ब्लॉक ग्रामीण मिनी स्टेडियम में 24 को, बल्देव ब्लॉक बलभद्र इंटर कॉलेज में 24 को,गोवर्धन ब्लॉक सिद्धिविनायक इंटर कॉलेज अड़ींग में 26 को,मांट ब्लॉक मिनी ग्रामीण स्टेडियम में 26 को,मथुरा ब्लॉक गणेसरा स्टेडियम में 26 को आयोजित होंगी। प्रतियोगिताओं में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जो ग्रामीण अंचलों के होंगे। सभी बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में समय से पहुंचकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
