हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के शेरनगर में दबंगों ने रातों-रात स्वास्थ्य विभाग के एक उपकेंद्र पर ही बुलडोजर चलवा दिया। मलबे को फेंकवाकर भूमि पर कब्जा का प्रयास किया गया। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली तो खलबली मच गई। सीएमओ अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। आधे से अधिक मलबा भी फेंका जा चुका था। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। चार सो वर्गगज भूमि पर बने उपकेंद्र में तीन कमरे थे। उपकेंद्र का निर्माण 10 वर्ष पूर्व कराया गया था। सप्ताह में दो दिन एएनएम टीकाकरण व अन्य कार्य के लिए आती थीं। आठ दिसंबर को एएनएम ने यहां ड्यूटी की। गुरुवार दोपहर में स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली की उपकेंद्र ढहा दिया है। सीएमओ डॉ. एके वर्मा, डॉ. चित्रेश और छाता सीएचसी प्रभारी सचिन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम को उपकेंद्र पूरी तरह ध्वस्त मिला। इसका मलबा भी दूसरे स्थान पर फेंका जा रहा था। कुछ मलबा मौके पर मिला
सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि गांव के लेखपाल से जानकारी की गई थी, तो उसने बताया कि भवन जर्जर था, जबकि भवन जर्जर नहीं था। उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। सीएचसी प्रभारी सचिन कुमार शर्मा ने कोसीकलां थाने में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर, जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
